Temporary Email Kaise Banaye
कई बार आप वेब साइट पर उपलब्ध फ्री सर्विस इस्तेमाल करना चाहते हैं और इसके लिए आपको जल्दी सें साइन अप करना होता है| लेकिन आप साइन अप करते वक्त अपना असली ई-मेल नहीं देना चाहते, क्योकी आप स्पैम से बचना और सुरक्षित रहना चाहते है|
किसी को बिना नाम के ई-मेल भेजनी की इच्छा बहुत सारे कारणों से हो सकती है –
- अगर आपको आपके ई-मेल अकाउंट मे अॅक्सेस नही है|
- अगर आप जल्दी से एक मॅसेज भेजना चाहते है|
- आपके निजी ईमेल को प्राप्तकर्ता द्वारा प्रतिबंध लगा दिया गया है तो|
- किसी को अपने प्यार की कबूली देनी हो तो|
- अपने दोस्तो को जोक भेजकें मजाक करना चाहते हो तो|
- किसी अपराध के बारे में जानकारी देनी हो तो|
और कई अन्य कारणों से …
Temporary Email Kaise Banaye
आगे कुछ सर्विसेस के बारे मे जानकारी है, जो डिस्पोजेबल ईमेल अॅड्रस प्रदान करते है|
1) Guerrillamail:
Guerrillamail मेल की खूबसूरती है कि जब आप Guerrillamail वेबसाइट पर जाते है, तो आप ऑटोमेटिक इनबॉक्स में लॉग-इन हो जाते है| सिर्फ आपको ई-मेल भेजने के लिए “Compose” बटन को क्लिक करना होता है या “Copy to clipboard” बटन से यह ई-मेल अॅड्रेस साइन अप करने के लिए कापी कर सकते है| यहाँ जब तक आप इस ई-मेल अॅड्रेस के साथ का काम खत्म नही कर देते तब तक यहाँ से नेविगेट न करें|
अगर आप चाहें तो आपके इनबॉक्स का आईडी बदल सकते है| यह एक बार बदल जाने के बाद, इस ई-मेल अॅड्रेस पर आनेवाले सभी ई-मेल स्क्रिन परी दिखाई देते है जो हर 10 सेकंद बाद रिफ्रेश होती रहती है| आप ईमेल के साथ फ़ाइल भी अटैच कर सकते है|
Visit: Guerrillamail
2) Mailinator:
Mailinator भी एक फ्री सर्विस है जहाँ आप डिस्पोजेबल ईमेल चेक कर सकते है|
Mailinator आप को काई भी ईमेल अॅड्रेस [email protected] का उपयोग करने देता है और इसका आपके असली ईमेल अॅड्रेस के साथ कोई संबंध नही होता| इसके अलावा Mailinator अॅड्रेस का उपयोग करके स्पैम होने का काई खतरा नहीं होता|
आप जो भी ईमेल अॅड्रेस का उपयोग करना चाहते है, Mailinator वह बना देता है| उदाहरण के लिए, अगर आपने [email protected] ईमेल अॅड्रेस के साथ किसी सर्विस के लिए रजिस्टर किया है तो आप Mailinator में इस मेल के लिए इनबॉक्स को चेक कर सकते है|
Visit: Mailinator
3) 10 Minutes Mail:
जैसे ही आप इस साइट पर जाते है, तो यह अपने आप इनबॉक्स के साथ तयार एक ईमेल अॅडेस को उपलब्ध करवाता है जो 10 मिनट बाद समाप्त हो जाता है| आप यहाँ ई-मेल मेसेज पढ़ सकते है, रिप्लाइ या फॉर्वर्ड भी कर सकते है|
Visit: 10 Minutes Mail
4) fakeinbox:
यहाँ आप आपने आप तयार या कस्टम युजरनेम को चुन सकते हैं, लेकिन यह ई-मेल 60 मिनिट में समाप्त हो जाएगा| यह समय आप बढा सकते है|
Visit: fakeinbox
5) AirMail:
यह सर्विस विभिन्न डोमेन नेम को सपोर्ट करती है, जो अस्थायी ईमेल सर्विस के लिए हमेशा अच्छा होता है| इस साइट पर जब आप जाते है, तो यह आपके लिए एक ईमेल अॅड्रेस स्वत: तयार करगा| आप इस इनबॉक्स यूआरएल को कॉपी करके लगातार अन्य ब्राउज़र या पीसी पर ई-मेल चेक कर सकते है|
Visit: AirMail
अगर आप केवल बिना नाम का मेल भेजना चाहते हैं –
1) Send-email:
यह फ्री सर्विस आपको आसानी से और तेज गती से बिना नाम का ई-मेल अॅड्रस भेजने की सुविधा देती है|
Visit: Send-email
2) Anonymail:
यह फ्री ऑनलाइन टूल है, यहाँ आप बिना नाम का ई-मेल भेज कर आपकी पहचान की रक्षा कर सकते है| इस ईमेल के साथ आप फ़ाइल भी अटैच कर सकते हैं|
Visit: Anonymail
अनुरोध: आपसे अनुरोध है कि इस सर्वीसेस का उपयोग किसी को परेशान करने या किसी भी अवैध गतिविधियों के लिए ना करें|
Unlimited Free Temporary Emails Hindi. Temporary Email Kaise Banaye, Asthaayee Email Kaise Banaye