Move Text Using Only Mouse In Word
Word में कई अलग-अलग टूल हैं जिनका उपयोग आप अपने डाक्यूमेंट्स को एडिट करने के लिए कर सकते हैं। शायद आपके डाक्यूमेंट्स को एडिट करने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक पूरी तहर से माउस का उपयोग करना हैं।
लेकिन देखा गया हैं कि इस तरीके का उपयोग बहुत कम किया जाता हैं। इसका कारण शायद अभी भी बहुत सारे यूजर्स को पता नहीं हैं कि टेक्स्ट को कॉपी-पेस्ट या कट-पेस्ट करने के साधारण कार्य को अपने माउस से कर सकते हैं। इतना ही नहीं, आप अपने माउस का उपयोग करते हुए अन्य एलिमेंट को भी स्थानांतरित कर सकेंगे, जैसे कि ग्राफिक।
हालांकि यह तरीका थोड़ी दूरी तक ही टेक्स्ट को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जा सकते हैं (जो एरिया आपको स्क्रिन पर दिखाई देता हैं उसके अंदर ही)। क्योंकि इसमें आप टेक्स्ट को ड्रैग-मूव या ड्रैग-कॉपी करने के लिए माउस का उपयोग करते हैं। यदि आप स्क्रीन पर सीधे देख सकते हैं, तो ही आप दो स्थानों के बीच टेक्स्ट को कॉपी या मूव कर सकते हैं। लेकिन यह आपका काफी समय बचा सकता हैं।
तो आइए देखे कि कैसे आप आसानी से अपने माउस से टेक्स्ट को मूव कर सकते हैं।
अपने माउस के साथ टेक्स्ट को स्थानांतरित करने के लिए, आपको पहले यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि MS Word में यह फीचर एनेबल है।
जानने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फालो करें:
Enabling Mouse Functions
Word में File मेनू में Options पर क्लिक करें।
अब Options का एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा।
डायलॉग बॉक्स के बाईं ओर, Advanced पर क्लिक करें।
सुनिश्चित करें कि Allow Text to Be Dragged and Dropped विकल्प के पास के चेक बॉक्स को चेक किया गया है। (यह ऑप्शन Editing सेक्शन में है।)
अब डायलॉग बॉक्स को बंद करने के लिए OK पर क्लिक करें।
How To Move Text Using Only Your Mouse In Word
बस! एक बार यह ऑप्शन ऐनेबल होने के बाद, आप नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने माउस का उपयोग कर सकते हैं:
उस टेक्स्ट को सिलेक्ट करें जिसे आप स्थानांतरित करना चाहते हैं।
माउस के साथ टेक्स्ट पर क्लिक करें और इसे जहाँ आप चाहते हैं, वहाँ तक ड्रैग करें।
माउस बटन छोड़ दे।
यदि आप अपने टेक्स्ट को कॉपी करना चाहते हैं (वास्तव में इसे स्थानांतरित करने के बजाय), तो आप माउस से ड्रैग करते हुए Keyword से Ctrl का बटन दबाए रख सकते हैं।
Moving Text Between Two Word Documents
ऐसा नहीं कि इस ट्रिक से केवल उसी वर्ड डाक्यूमेंट में टेक्स्ट को स्थानांतरित करना संभव है। आप इसका उपयोग दो अलग-अलग वर्ड डाक्यूमेंट के बीच टेक्स्ट को स्थानांतरित करने के लिए कर सकते हैं।
लेकिन ऐसा करने के लिए आपको कम से कम एक वर्ड विंडो को Restore करना होगा ताकि आप एक ही समय में दोनों डाक्यूमेंट्स को देख सकें। तब आप टेक्स्ट को डाक्यूमेंट से ड्रैग कर दूसरे डाक्यूमेंट तक ले जा सकते हैं।
आपको यह जानकर आश्चर्य हो सकता है कि आप वास्तव में विभिन्न Microsoft Office एप्लीकेशन के बीच भी सिलेक्ट किए गए टेक्स्ट को स्थानांतरित कर सकते हैं।
उदाहरण के लिए, ऊपर वर्णित समान सिद्धांत का उपयोग करके, आप वर्ड डाक्यूमेंट से एक्सेल स्प्रेडशीट में टेक्स्ट स्थानांतरित कर सकते हैं। या यहां तक कि एक PowerPoint प्रजेंटेशन में भी।