Input Devices in in Hindi
जो भी इनफॉर्मेशन या डेटा, प्रोसेसिंग के लिए कंप्यूटर पर भेजा जाता है जिसे इनपुट माना जाता है। इनपुट डिवाइस का उपयोग करके कंप्यूटर पर इनपुट या यूजर इनपुट को भेजा जाता है।
विषय-सूची
Input Devices In Hindi:
इनपुट डिवाइस, कंप्यूटर पर डेटा भेजने के लिए उपयोग किया जाने वाला हार्डवेयर या पेरीफेरल डिवाइस है।
आसान शब्दों में, इनपुट डिवाइस कोई भी डिवाइस है जो कंप्यूटर को इनपुट प्रदान करता है।
प्रोसेसिंग, डिस्प्ले, स्टोरेज और/या ट्रांसमिशन के लिए Input Device से यूजर कंप्यूटर के साथ कम्यूनिकेट कर सकते हैं और इंस्ट्रक्शंस और डाटा फिड कर सकते हैं।
इनपुट डिवाइस से आप कंप्यूटर के लिए इनफॉर्मेशन को एंटर कर सकते हैं।
What Is Input Device In Hindi
इनपुट डिवाइस यूजर्स एक्शन या कमांड को इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल में बदलते है जिसे कम्प्यूटर समझ सकता है।
इतना ही नहीं, इनपुट किसी अन्य कंप्यूटरों से इनपुट/आउटपुट (I/O) डिवाइसेस, जैसे नेटवर्क एडाप्टर और ब्लूटूथ डिवाइस के द्वारा आ सकता है।
किसी कंप्यूटर का उपयोग करने के लिए इनपुट डिवाइस आवश्यक हैं। इन डिवाइसेस कि मदद से ही यूजर्स उन प्रोग्राम्स के साथ इंटरैक्ट कर सकते हैं जिन्हे कंप्यूटर डिस्प्ले करता है।
इनपुट डिवाइस के बिना, कंप्यूटर एक स्क्रीन से ज्यादा कुछ नहीं होगा जो कुछ निरुद्देश्य और कम उपयोगी को डिस्प्ले करता है।
Input Devices Kya Hai
कंप्यूटर पर सबसे अधिक इस्तेमाल किया जानेवाला या प्राइमरी इनपुट डिवाइस कीबोर्ड और माउस हैं। हालांकि, यहाँ कई अन्य डिवाइस हैं जो कंप्यूटर में डेटा के इनपुट लिए उपयोग किए जाते हैं।
ऑसम! हिन्दी टाइपिंग के लिए दुनिया की सबसे सरल ट्रिक!
Input Devices Types in Hindi
नीचे कंप्यूटर इनपुट डिवाइस की एक लिस्ट है जिसे कंप्यूटर या कंप्यूटिंग डिवाइसेस के साथ उपयोग किया जा सकता है।
इनपुट डिवाइस के प्रकार:-
1) Keyboard
Keyboard सबसे कॉमन और बहुत लोकप्रिय इनपुट डिवाइस है जो कंप्यूटर में डेटा इनपुट करता है।
एक Keyboard में keys की एक श्रृंखला होती है जिसे इनपुट कमांड या लेटर्स एंटर करने के लिए प्रेस किया जाता है।
इसे डॉक्यूमेंट्स को लिखने के लिए उपयोग किया जाता है इसके साथ ही माउस के बजाय इंटरफेस को नेविगेट करने के लिए भी इसका उपयोग किया जा सकता है।
आमतौर पर कीबोर्ड दो 84 keys या 101/102 keys साइज के होते हैं, लेकिन अब 104 keys या 108 keys के कीबोर्ड भी विंडोज और इंटरनेट के लिए उपलब्ध हैं।
कीबोर्ड पर निम्न keys होती हैं –
Typing Keys- टाइपिंग कीज़ में लेटर्स (A-Z) और और डिजिट कीज़ (0-9) शामिल होती हैं जिसका लेआउट आम तौर पर टाइपराइटरों के समान होता हैं।
Numeric Keypad- इसे न्यूमेरिक डेटा एंटर करने या कर्सर मुवमेंट करने के लिए उपयोग किया जाता है। आम तौर पर, इसमें 16 कीज़ का एक ग्रुप होता है जिसका लेआउट कैल्युलेटर जैसा ही होता हैं।
Function Keys- किबोर्ड के उपर F1 से F12 तक फ़ंक्शन कीज़ होती हैं। इनमेंसे हर एक फ़ंक्शन कीज़ पीसी पर अलग अलग फ़ंक्शन को परफॉर्म करती हैं और विशिष्ट उद्देश्य के लिए इनका उपयोग किया जाता है।
Control keys- इन कीज़ का उपयोग कर्सर और स्क्रीन कंट्रोल करने लिए किया जाता हैं। इनमें Home, End, Insert, Delete, Page Up, Page Down, Control(Ctrl), Alternate(Alt), Escape(Esc) कीज़ शामिल हैं।
Special Purpose Keys- किबोर्ड में कुछ विशेष उद्देश्य कीज़ भी होते हैं जैसे Enter, Shift, Caps Lock, Num Lock, Space bar, Tab, और Print Screen.
2) Mouse
स्क्रीन पर कर्सर की पोजीशन को कंट्रोल करने के लिए Mouse का उपयोग किया जा सकता है। माउस को कभी-कभी एक पॉइंटर भी कहां जाता हैं।
Types of Mouse:
माउस के प्रकार:
i) Mechanical Mouse Or Ball Mouse:
Mechanical mouse के निचे एक रबड़ का बॉल होता है, जो सभी दिशाओं (बाएं, दाएं, ऊपर और नीचे) में स्पिन कर सकता है। जब इस माउस को सतह पर घूमाया जाता हैं, जब यह बॉल स्पिन होती हैं और कर्सर घूमता हैं।
लेकिन इस बॉल को हमेशा क्लिन करना होता हैं ताकि वह आसानी से घूम सके।
ii) A Trackball Mouse:
एक ट्रैकबॉल माउस एक पॉइंटिंग डिवाइस है। इस माउस में एक बॉल माउस के उपर होता हैं। कर्सर कंट्रोल करने के लिए इसे अंगुली या अंगूठे से घूमाया जाता हैं।
iii) Optical Mouse:
ऑप्टिकल माउस एक कंप्यूटर पॉइंटिंग डिवाइस है जो एक लेजर- एमिटिंग डायोड का उपयोग ऑप्टिकल सेंसर और डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग (DSP) के लिए करता है।
एक ऑप्टिकल माउस में मूविंग पार्ट नहीं होते हैं इसलिए इसे क्लिनिंग की कोई आवश्यकता नहीं होती।
iv) Wireless Mouse:
जब माउस पीसी से वायरलेस कनेक्ट होता हैं, तब उसे वायरलेस माउस कहां जाता हैं। इन माउस में एक छोटा सेल या बैटरी होती हैं।
चाहे माउस लेजर या बॉल का इस्तेमाल करता है, या वायर्ड या वायरलेस हो, माउस कि मूवमेंट कंप्यूटर को यह इंस्ट्रक्शंस भेजती हैं कि कर्सर को किस दिशा में मूव करना हैं।
जबकि लैपटॉप, टच-स्क्रीन फोन/टैबलेट, और अन्य डिवाइसों में माउस की आवश्यकता नहीं होती, वे सभी डिवाइस अपनी ओएस के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए stylus या trackpad का उपयोग करते हैं।
20 बेस्ट फ्री माउस कर्सर स्कीम आपके विंडोज को नया लुक देने के लिए
3) Joystick
जॉयस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिससे यूजर कंप्यूटर प्रोग्राम में कैरेक्टर या मशीन को कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे कि विमानों में फ़्लाइट सिम्युलेटर।
Joystick पर कई तरह से अतिरिक्त बटन्स और फंक्शनलिटी होती हैं और वे पीसी पर गेम्स खेलने के लिए पॉप्यूलर डिवाइस हैं।
4) Touchpad
लैपटॉप पर टचपैड का एक इनपुट डिवाइस होता है और इस पैड पर उंगली घूमाने से कर्सर कंट्रोल होता हैं।
5) Light Pen
Light Pen एक लाइट- सेंसिटिव पॉइंटिंग इनपुट डिवाइस है। इसका इस्तेमाल स्क्रीन पर टेक्स्ट या डेटा को सिलेक्ट या अन्यथा मॉडिफाइड करने के लिए किया जाता है।
जब एक Light Pen की टिप मॉनिटर स्क्रीन पर मूव होती है और पेन का बटन दबाया जाता है, तो वह पॉइंट क्लिक होता हैं।
इनकी मदद से यूजर स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट को दिखाने या ड्रॉ करने के लिए कर सकते हैं।
6) Scanner
स्कैनर या ऑप्टिकल स्कैनर एक हार्डवेयर इनपुट डिवाइस है जो ऑप्टिकली इमेजेस को रीड करता हैं और इसे डिजिटल सिग्नल में कन्वर्ट करता है।
स्कैनर एक ऐसा डिवाइस है जो ऑप्टिकली इमेजेस, प्रिंटेड टेक्स्ट, हैंडराइटिंग या किसी ऑब्जेक्ट को स्कैन करता है और उसे एक डिजिटल इमेज में कनवर्ट करता है।
Types of Computer Scanners
i) Flatbed Scanners:
आमतौर पर ऑफिसेस में डेस्कटॉप फ्लैटबेड स्कैनर का उपयोग किया जाता हैं, जिसके ग्लास पर डॉक्युमेंट को रखकर स्कैन किया जाता हैं।
Flatbed Scanners में आप एक समय पर एक ही पेज स्कैन कर सकते हैं।
ii) Handheld Scanner:
Hand-held scanners में डिवाइस को डॉक्युमेंट के उपर मूव कर स्कैन किया जाता हैं, यह एक छोटा स्कैनर होता हैं।
iii) Sheetfed Scanners:
शीटफ़ेड स्कैनर फ्लैटबेड स्कैनर से छोटे होते हैं। जैसा कि इसका नाम हैं, आप स्कैनर में ऑटोमेटिक् डॉक्युमेंट फीडर या एडीएफ में डॉक्युमेंट या फोटो को फ़ीड करते हैं।
Flatbed Scanners के विपरीत आप इसमें एक ही बार कई डॉक्युमेंट स्कैन कर सकते हैं और वह भी दोना साइड। इसका स्कैन का स्पीड फास्ट होता हैं।
7) Digitizer
डिजिटाइज़र एक इलेक्ट्रॉनिक टूल है। यह हाथों से ड्रॉ किए गए इमेजेस को डिजिटल इमेजेस में कन्वर्ट करता हैं। इसमें इमेजेस को calcom drawing board पर एक स्टाइलस पेन से ड्रॉ किया जाता हैं। फिर यह डिवाइस स्टाइलस कि पोजिशन को लोकेट कर इस ग्राफिकल इनफॉर्मेशन को डिजिटल इनफॉर्मेशन में कन्वर्ट करता हैं।
8) Microphone
माइक्रोफ़ोन एक इनपुट डिवाइस हैं, जो साउंड को इनपुट कर उसे पीसी पर डिजिटल रूप में स्टोर करता हैं।
9) Optical Character Reader (OCR)
Optical Character Recognition या Optical Character Reader, OCR लेटर्स या टाइप किए टेक्स्ट को स्कैन करता हैं और उसे कंप्यूटर समझ सके ऐसे डेटा में कन्वर्ट करता हैं।
यह आपके किसी भी डॉक्युमेंट को पीसी पर रिडेबल और एडिटेबल फॉर्मेट में कन्वर्ट करता हैं, जिससे आप इन्हे पीसी पर एडिट कर सकते हैं।
OCR की मदद से बुक, मैगज़ीन्ज़ और अन्य पूराने प्रिंटेड मटेरियल को डिजिटाइज़ किया जा सकता हैं।
11) Bar Code Readers
Barcode को आप किसी प्रॉडक्ट पर देख सकते हैं। यह अलग-अलग चौड़ाई और साइजों के लाइन्स होते हैं, जो डेटा को दर्शाता है। जब Barcode Reader (BCR) इन्हे पढ़ते तो इस प्रॉडक्ट कि किमत और अन्य जानकारी मिलती हैं।
12) Web Cameras
वेब कैमरा या वेबकैम-एक इनपुट डिवाइस है जो वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है और इमेज कैप्चर कर सकता है। रियल टाइम में वीडियो रिकॉर्ड करने या वीडियो चैट या वीडियो कॉन्फरसिंग करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता हैं।
Input Devices Hindi में:
Input Devices Hindi, Computer Input Devices in Hindi, Input Devices information in Hindi. What is Input Devices in Hindi, Input Devices kya hai. Input Devices In Hindi. Input in Hindi