Advanced Excel Tips Tricks Hindi 1
अधिकांश एक्सेल युजर्स न्यूमेरिक और टेक्स्ट के बेसिक फ़ॉर्मेट को कैसे अप्लाई करना हैं यह जानते हैं| लेकिन अभी भी कुछ युजर्स एक्सेल के एडवांस ट्रिक्स के बारे में नही जानते जिनकी मदद से काम्प्लेक्स टास्क को जल्द और आसानी से पूरा कर सकते हैं|
यह पोस्ट एक्सेल के यह ट्रिक्स आप न केवल जल्दी सीख पाएंगे, बल्कि इन्हे लंबे समय तक याद भी रख सकते हैं। इस पोस्ट में एक्सेल का सबसे महत्वपूर्ण फिचर्स को शामिल किया हैं।
4) Quickly insert multiple blank rows or columns in Excel at once:
जब आपको एक्सेल में जल्दी से किसी विशिष्ट रो के ऊपर 5 ब्लैंक रो इन्सर्ट करना हो, तो आप क्या करते हैं? आम तौर पर एक के एक रो एड करते हैं| लेकिन अगर आपको एक साथ जल्दी से कई रो एड करने हैं तो इस ट्रिक का इस्तेमाल करें|
निम्न चरणों से दूसरी और तीसरी रो के बीच 5 ब्लेंक रो इन्सर्ट करें:
- रो नंबर 3 से निचे 5 रो को सिलेक्ट करें|
- उसके बाद “F4” कि प्रेस करें|
- या फिर Home > Insert > Insert Sheet Rows को भी क्लिक कर सकते हैं|
- इसके बाद दूसरे और तीसरे रो के बीच 5 रो एड हो जाएंगे| आप इसी तरह से एक साथ कई कॉलम इन्सर्ट कर सकते हैं|
5) Fill blank cells with 0 or other specific value quickly:
Go To Special फंक्शन से आप सभी ब्लैंक सेल्स मे आप जो चाहें उस वैल्यू को एक ही बार में फिल कर सकते हैं|
- जिन ब्लैंक सेल्स में वैल्यू फिल करनी हैं उनकी सेल्स रेंज को सिलेक्ट करें|
- Home > Find & Select > Go To Special मे जाएं, इससे Go To का डायलॉग बॉक्स ओपन होगा|
- फिर Blanks ऑप्शन को सिलेक्ट करें|
- फिर OK को क्लिक करें|
- अब सभी ब्लैंक सेल्स सिलेट हो जाएंगे| अब सिर्फ आपको जो वैल्यू या टेक्स्ट फिल करना हैं, वह टाइप करें और Ctrl + Enter किज प्रेस करें|
- आप देखेंगे कि सभी ब्लैंक सेल्स को आपके द्वारा दिए गए इनपुट से भर दिया गए हैं।
6) Select all cells containing specific text:
अगर आपको एक बड़ी वर्कशीट से कुछ विशिष्ट सेल्स पर जाना हो या सिलेक्ट करना हो, तो आप आप इन्हे क्विकली कैसे सिलेक्ट कर सकते हैं?
इस प्रकार से आप क्विकली सेल्स को सिलेक्ट कर सकते हैं –
- Ctrl + F किज को प्रेस करें या Home > Find & Select > Find में जाएं|
- अब Find and Replace का एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा| इसकें जो भी टेक्स्ट या नंबर को फाइंड करना हैं वह टाइप करें|
- फिर Find All बटन पर क्लिक करें, अब इस बॉक्स में इसके सभी रिजल्ट कि लिस्ट दिखेगेी|
- बाद में इन सभी वैल्यू को सिलेक्ट करने के लिए Ctrl + A कि प्रेस करें|
- अब इस Find and Replace डायलॉग बॉक्स को क्लोज करें|
- मान लीजिए कि हमे सेल्स रेंज से सभी Santosh को एक साथ सिलेक्ट करना हैं तो Find डायलॉग बॉक्स में Santosh टाइप करें|
Advanced Excel Tips Tricks Hindi 1
एक्सेल को 100% कैपसिटी से उपयोग करने के लए एडवांस टिप्स और ट्रिक्स – पार्ट-2
Use Excel With 100% Capacity With These Advanced Tips and Tricks- in Hindi Part 2
Here are some tips with the help of them you can use Excel with 100% capacity and you can increase your productivity while using Excel. Advanced Excel Tips Tricks Hindi 1